{"_id":"5f6052ef8ebc3efb9668242d","slug":"accident-in-mathura-jnurm-bus-hit-four-people-14-year-old-boy-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बस ने एक परिवार के चार लोगों को रौंदा, किशोर की मौत पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बस ने एक परिवार के चार लोगों को रौंदा, किशोर की मौत पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
सार
- घायल पिता, भाई और बहन को कराया गया भर्ती, किशोर की मौत, ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के बरसाना क्षेत्र में हाथिया चौराहे पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार जेनर्म बस ने मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई और उसके पिता, भाई व बहन घायल हो गए।
हादसे से गुस्साए लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जेनर्म बस को फूंकने की कोशिश की गई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दस लोगों को हिरासत में लिया है।
बरसाना के गांव हाथिया निवासी श्रीराम मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल पर अपने दो पुत्र नरेश (26), कृष्णा (14) व पुत्री हरवती (20) के साथ बाजरे के खेत की कटाई को जा रहे थे। वह हाथिया चौराहे पर कुछ सामान लेने के लिए रुके ही थे कि गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही जेनर्म बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आगराः महिला की हत्या कर शव घर के अंदर लटकाया, बच्चों को दी मारने की धमकी
जिससे मोटरसाइकिल सड़क से बीस फुट दूर जाकर गिरी। उस पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। चौराहे पर खड़े ग्रामीणों ने चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में घायल कृष्णा ने दम तोड़ दिया।

बरसाना-गोवर्धन रोड पर लगाया जाम
इसके बाद परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और हॉस्पिटल में हंगामा करने लगे। पुलिस भी वहां पहुंच गई। कुछ ही देर में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और किशोर के शव को सड़क पर ले जाने लगे। जिसका पुलिस द्वारा विरोध करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाथिया चौकी के निकट बरसाना-गोवर्धन रोड पर जाम लगा दिया।
ग्रामीण मुआवजे तथा बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रोड जाम की सूचना पर गोवर्धन-छाता सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जाम लगा रहे लोगों ने बस को फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
श्रीराम के भाई रामगोपाल ने जेनर्म बस चालक के खिलाफ तथा बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक ने हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया गया। हमने 10 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

मीडियाकर्मियों से अभद्रता
हाथिया चौराहे पर बवाल के दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने अभद्रता करते हुए मीडियाकर्मियों को कवरेज करने से रोका। उनके मोबाइल छीनकर फोटो और वीडियो क्लिप डिलीट कर दीं।
पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज के दौरान की फोटो और वीडियो को हटवाना चाहते थे। बाद में मीडियाकर्मियों ने मौके पर मौजूद एसपी देहात से नाराजगी जताई। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस अधिकारी और मीडियाकर्मियों का समझौता करा दिया है।
बेड तक नसीब नहीं हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीएचसी पर घायलों को बेड तक नसीब नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें फर्श पर ही पड़ा रहने दिया गया। जिसे देखकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। बताया जाता है कि वहां पर कोई चिकित्सक तक ड्यूटी पर नहीं था। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही के कारण गंभीर रूप से घायल किशोर ने दम तोड़ दिया।
मोटरसाइकिलों की भी होगी जांच
जाम लगाने के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की छानबीन होगी। साथ ही उनके पास मौजूद मोटरसाइकिलों की भी जांच की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि यदि वह मोटरसाइकिलें चोरी की होंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।