फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Fog Many vehicles Crashed At Agra Southern Bypass

आगरा में सड़क हादसा: न्यू दक्षिणी बाईपास पर कोहरे में टकराए 12 वाहन, छह किलोमीटर तक जाम

Fri, 14 Jan 2022 10:53 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Jan 2022 10:53 AM IST
सार

आगरा में न्यू दक्षिण बाईपास पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सड़क पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Accident in Fog Many vehicles Crashed At Agra Southern Bypass
दक्षिणी बाईपास पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर शुक्रवार तड़के छह बजे कोहरे में एक के बाद एक 12 वाहन आपस में टकरा गए। एक बाइक सवार के डीसीएम की चपेट में आने के बाद वाहनों की आपस में टक्कर हुई। हादसे से बाईपास पर छह किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोपहर तीन बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इस दौरान नौ घंटे तक बाईपास पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन

न्यू दक्षिणी बाईपास पर कोहरे के कारण शुक्रवार तड़के वाहन धीमी गति से चल रहे थे। मिढ़ाकुर से गांव बाद की तरफ गांव नगला सांवला पर मैक्स पिकअप ने तेल से भरे टैंकर को ओवरटेक किया। इसी दौरान मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। मैक्स गाड़ी रुकी तो पीछे से टैंकर टकरा गया। टैंकर में उसके पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

टैंकर में जयपुर के सुदु निवासी आशु और क्लीनर कमल थे। वह गुजरात के गांधीधाम से टैंकर लेकर ग्वालियर जा रहे थे। बाइक सवार कागारौल निवासी कृष्णवीर घायल हुआ। वहीं टैंकर चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। इससे चीखपुकार मच गई। कोहरे में पीछे आ रहे वाहनों के चालकों को भी दिखाई नहीं दिया। 15 मिनट में 12 वाहन टकरा गए। इनमें ट्रक , एंबुलेंस और डीसीएम शामिल थे। घटना की जानकारी पर पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। इस कारण छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद चालक-क्लीनर को निकाला जा सका 
हादसे होते देखकर ग्रामीण आ गए। उन्होंने घायल कृष्णवीर को अस्पताल भिजवाया। चालक और क्लीनर को दो घंटे बाद निकाला जा सका। पुलिस ने क्रेन बुलवाई। सुबह आठ बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू हुआ। ट्रक भारी होने की वजह से क्रेन भी हटा नहीं पा रही थी। अपराह्न तकरीबन तीन बजे तक वाहनों को हटवाया गया। इस दौरान न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा रहा। वाहन हटने के बाद ही यातायात सुचारू हुआ।

थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि कोहरे में भारी वाहनों की टक्कर हुई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया। इसमें काफी वक्त लग गया। एक युवक कृष्णवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया गया था।

फाइनेंस कंपनी में काम करता था युवक
पुलिस ने बताया कि कागारौल निवासी कृष्णवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिजन आ गए। उन्होंने बताया कि कृष्णवीर एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कच्चा तेल लेने को दौड़े लोग
टैंकर टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें कच्चा तेल था। वह टैंकर से रिसने लगा। इसकी जानकारी आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीणों को हो गई। वह टैंकर की तरफ आ गए। वह बर्तन में तेल भरकर ले जाने लगे। मगर, यह सरसों का कच्चा तेल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed