फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident happen at Medley Bakers this reason came out in investigation operator gave answer

Boiler Blast In Agra:  मेडले बेकर्स में क्यों हुआ हादसा, जांच में सामने आई ये वजह...संचालक ने दिया जवाब

Mon, 20 Jan 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 09:08 AM IST
सार

Agra Bakery Oven Blast: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेडले बेकर्स में ब्रेड बनाते समय हादसा हो गया। इस हादसे में 14 श्रमिक झुलस गए थे। जांच में पता चला है कि गैस का दबाव अधिक होने से ओवन फटा था।

 

विज्ञापन
accident happen at Medley Bakers this reason came out in investigation operator gave answer
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांसपोर्टर नगर (पुष्प विहार) स्थित मेडले बेकर्स में हादसे की वजह सिलिंडर गैस (एलपीजी) के प्रेशर से ओवन फटना माना जा रहा है। गैस लपटों के साथ बाहर आई थी। इससे श्रमिक झुलस गए थे। अग्निशमन विभाग के नोटिस पर संचालक की ओर से जवाब मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसको मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लायर्स काॅलोनी निवासी शिखा शर्मा की मेडले बेकर्स के नाम से बेकरी है। 16 जनवरी को बेकरी में धमाका हुआ था। ओवन फटने से 14 श्रमिक झुलस गए थे। इनमें से 6 को दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद अग्निशमन विभाग की ओर से संचालक को नोटिस दिया गया था। इसमें पूछा गया था कि बेकरी की फायर एनओसी क्यों नहीं ली गई? ओवन से काम किया जा रहा था तो आग से बचाव के क्या इंतजाम किए गए? घटना की वजह क्या रही?
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बेकरी संचालक की ओर से नोटिस का जवाब दिया गया है। उन्होंने बताया है कि प्राथमिक पड़ताल में गैस का दबाव माना जा रहा है। एलपीजी का प्रयोग ओवन में होता है। यह अलग-अलग सिलिंडर से पहुंचती है। इस दाैरान किसी बर्नर से पूरी तरह से गैस नहीं निकलने पर अन्य पर दबाव अधिक होने की वजह से गैस का दबाव बना और आग लग गई। आग से बुझाने के इंतजाम थे। मगर, फायर एनओसी नहीं ली गई थी। कंपनी का बीमा भी नहीं कराया गया। अब मामले में विभाग की तरफ से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। ओवन कंपनी से भी जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed