{"_id":"6155ffad8ebc3e0a28379cc6","slug":"accident-death-mainpuri-contener-accident-national-highway-mainpuri-nagla-devi-mainpuri-news-agr5097591168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर से टकराया टैंकर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर से टकराया टैंकर, चालक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : MAINPURI
बेवर। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर गांव नगला देवी के पास एक कंटेनर और टैंकर टकरा गए। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को केबिन से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
रायबरेली के गांव रिसाल का पुरवा निवासी 28 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र हरी लाल कस्बा में एनएच 91 के निर्माण कार्य में लगी एपको कंपनी में कार्यरत था। बृहस्पतिवार की शाम वह टैंकर में पानी लेकर आ रहा था, तभी नगला देवी के पास सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे में धर्म सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक के शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया। आधार कार्ड से पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाने के साथ ही आवागमन सुचारू कराया।