फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident at the time of refilling two cylinders burst due to a strong explosion in kasganj

रिफिलिंग के समय हादसा: तेज धमाके से फटे दो सिलिंडर, एक झुलसा, दहशत से लोग सहम गए

Thu, 16 Feb 2023 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

धमाके के साथ आग का गुब्बारा दुकान से बाहर निकला। विस्फोट की आवाज और आग को देखकर दुकान के आसपास के लोग भाग खड़े हुए और मौके पर एकत्रित होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन
Accident at the time of refilling two cylinders burst due to a strong explosion in kasganj
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर में गंजडुंडवारा रोड पर एक अवैध एलपीजी गैस रिफलिंग की दुकान पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे आग लग गई। आग से दुकान में रखे दो सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। पुलिस, दमकल कर्मियों एवं लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों को छत के रास्ते पड़ोस के घर पर पहुंचाकर बचाया गया। आग बुझने तक खलबली मची रही और अफरा तफरी का माहौल रहा। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना में दुकान स्वामी का भाई झुलस गया।

विज्ञापन


गंजडुंडवारा रोड पर आशीष गुप्ता की दुकान पर गैस रिफलिंग का कार्य होता है। सुबह गैस रिफलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर रह रहे आशीष के भाई पवन गुप्ता ने आग को बुझाने का प्रयास किया और वहां रखे अन्य सिलिंडरों को हटाने की कोशिश की, जिसमें वह झुलस गया। लेकिन जब आग ने तेजी पकड़ी तो उसने चीख पुकार करते हुए वह घर की छत की ओर भागा। तभी दुकान में रखे दो सिलंडर एक एक कर फट गए। 
विज्ञापन


धमाके के साथ आग का गुब्बारा दुकान से बाहर निकला। विस्फोट की आवाज और आग को देखकर दुकान के आसपास के लोग भाग खड़े हुए और मौके पर एकत्रित होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए। डेढ़ घंटा तक आग को बुझाने के लिए मशक्कत की गई। तब आग को बुझाया जा सका। सूचना पर उपजिलाधिकारी रितु सिरोही, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके पंत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिबल से भी आग बुझाने में जुटे रहे लोग

आग लगने पर जब तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तब तक लोग सबमर्सिबल से पानी का इंतजाम कर आग को बुझाने में जुटे रहे। लोगों के द्वारा दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद भी सबमर्सिबल से पानी आग पर डलते रहे, जिससे आग को जितना जल्दी हो सके बुझाया जा सके।

धमाकों की आवाज से सहम गए थे लोग

आग लगने के बाद दुकान में रखे दो सिलिंडर एक के बाद एक फटने की आवाजें काफी दूर तक गई। लोग दो धमाकों की आवाज सुनकर सहम गए। उन्हें बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी। खलबली मची और जब लोगों को दुकान में आग लगने की जानकारी हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली।

तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन, लगी कतारें

दुकान में आग लगने एवं सिलिंडर फटने की घटना के बाद आग बुझाने के लिए पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। हादसे को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। गंजडुंडवारा, शहबाजपुर, बोंदर आदि जाने वाले लोग जाम में फंस रहे। आग को बुझने के बाद एक एक कर पुलिस के द्वारा वाहनों को निकाला गया। लगभग तीन घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई।


 

दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई 

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 'पूर्ति निरीक्षक को भेज कर दिखवाया जाएगा। घटना का क्या कारण रहा यह भी जानेंगे। अवैध रिफलिंग का मामला होने पर दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed