फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident at National Highway Racing Bike Crashes Tractory Trolley Two Died

लायन सफारी जा रही बाइक रैली में रफ्तार बनी 'काल', दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accident at National Highway Racing Bike Crashes Tractory Trolley Two   Died
ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई बाइक रैली में रफ्तार दो युवकों के लिए काल बन गई। रविवार दोपहर एक बजे टोडसी के समीप अनाधिकृत रूप से बनाए गए कट से निकल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो बाइक भिड़ंत गईं। 
विज्ञापन


हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। करीब 35 केटीएम बाइकों पर सवार युवक आगरा से इटावा लॉयन सफारी तक आयोजित एक बाइक रैली में शामिल थे। 
विज्ञापन


इस रैली में आगरा के साथ फिरोजाबाद के कई युवक थे। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के वक्त बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। एक युवक हरेंद्र यादव उर्फ हनी सिंह (18) पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी बोधाश्रम रोड भगवान नगर टापाकलां फिरोजाबाद की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

वहीं, गंभीर घायल आगरा के ताजगंज निवासी शक्ति सिंह, विशाल सिंह एवं नीरज सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने शक्ति सिंह (24) को भी मृत घोषित कर दिया। शक्ति सिंह के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। 

विशाल सिंह व नीरज का उपचार आगरा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। चौकी प्रभारी कठफोरी मोहर सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को उसी ट्रैक्टर में लादकर कठफोरी चौकी भिजवाया।

आगरा केटीएम शोरूम के मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वो हर साल कंपनी से जुडे़ लड़कों और ग्राहकों के साथ राइडिंग पर जाते हैं लेकिन ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके राइडर्स सभी उपकरणों से लैस होते हैं।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

हादसे में मृत हरेंद्र यादव उर्फ हनी सिंह के पिता प्रेमवीर सिंह निवासी बोधाश्रम रोड भगवान नगर टापाकलां फिरोजाबाद ने सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमवीर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बाइक रैली के दौरान हादसे में हनी सहित दो युवकों की मौत के बाद कोचिंग के छात्रों ने सोमवार की शाम गांधीपार्क से सुभाष तिराहे तक कैंडल मार्च निकालने के लिए एकत्रित हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही थाना पुलिस को लगी तो एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने छात्रों से बातचीत की। इसके बाद कैंडल मार्च का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। एसएचओ थाना उत्तर केशव दत्त शर्मा ने कहा कि केटीएम बाइक रैली के दौरान मृत छात्र हनी उर्फ हरेंद्र कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। इसके ही कारण छात्र कैंडल मार्च निकालना चाहते थे। जब उन्हें धारा 144 की जानकारी दी तो वो मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed