फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident,accident death,BOREWELL,a man fall in borewell

मिट्टी धाय गिरने से कुएं में दबा ग्रामीण, मौत

Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident,accident death,BOREWELL,a man fall in borewell
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में शुक्रवार की सुबह नलकूप के लगभग 35 फीट गहरे कुएं में उतरा ग्रामीण मिट्टी की धाय गिरने से दब गया। घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। सुबह से चले ऑपरेशन में शाम को लगभग साढ़े चार बजे सफलता मिली। ग्रामीण के शव को बोरिंग से बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

घटना का शिकार ग्रामीण मुन्नालाल(46) पुत्र सुंदर सिंह हुआ। बताया गया कि मुन्ना लाल के खेत में बोरिंग का कुआं बना हुआ था। तीन वर्ष पहले बोरिंग फेल हो गया था। उसके बाद से कुआं किसी प्रयोग में नहीं आ रहा था। कुएं में लगी ईंटों को निकालने के लिए वह कुएं में उतर गया। कुएं के ऊपर तिपाई लगाकर ईटें निकालना शुरू कर दिया। जब कुएं की ईटें निकाली जा रहीं थीं तभी कुएं की मिट्टी की धाय भरभराकर गिर पड़ी और मुन्ना लाल दब गया। तिपाई के माध्यम से ईंटें खींच रहे ऊपर खड़े मजदूरों को मुन्ना लाल की चीख सुनाई दी, लेकिन तब तक मुन्ना लाल ढाय की मिट्टी में पूरी तरह दब गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार अजय कुमार, इंस्पेक्टर ढोलना वीरेंद्र इंदौलिया मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगाकर कुएं के बराबर खोदाई शुरू कराई गई। सुबह 9 बजे से शुरू किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शाम लगभग 4:30 बजे पूरा हुआ। मुन्ना लाल को बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव राजपुर में अनुपयोगी हुए नलकूप के बोरिंग से ईंटें निकालते समय ढाय गिरने से ग्रामीण कुएं में दब गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम को उसे लगभग 35 फीट गहराई से बाहर निकाला गया है। ग्रामीण की मौत हो चुकी है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी

- बोरवैल में गिरकर मौत के मामले में मुआवजा देेने के दिशा-निर्देश पिछले महीने शासन से मिले हैं। पत्रावली तैयार कराई जा रही है। घटना के शिकार हुए ग्रामीण के आश्रितों को मुआवजा दिया जाएगा। - ललित कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed