{"_id":"67d710ef75a8fcc5920e1694","slug":"abvp-blocked-kotwali-crossing-for-3-hours-kasganj-news-c-175-1-kas1001-129210-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एबीवीपी ने कोतवाली चौराहे को किया 3 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एबीवीपी ने कोतवाली चौराहे को किया 3 घंटे जाम
Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को तीर्थनगरी के कोतवाली चौराहे पर जाम लगाकर कोतवाली के सिपाही राहुल चाहर पर परिषद कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अभद्रता के आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तीन घंटे जाम व प्रदर्शन के बाद एसडीएम व सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला आंदोलन प्रमुख राहुल लोधी ने बताया कि वह शनिवार को कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र से होली मिलने के लिए गए थे और उन्हें रंग लगाकर बधाई दी। रंग लगाकर जब कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे तब सिपाही राहुल चाहर ने कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पश्चात रविवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया जिससे आवागमन रुक गया। कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंचे तब परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिपाही के खिलाफ लिखित रूप से शिकायती पत्र सौंपा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम व सीओ ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया। तीन घंटे के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ता अंकित पाठक, अनंत ठाकुर, यश मिश्रा, मृदुल तिवारी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।