फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishekam was done with the beloved Panakam on Narasimha Chaturdashi, the tableau captivated the mind

Agra News: नरसिंह चतुर्दशी पर प्रिय पाणकम से हुआ अभिषेक, झांकी ने मोहा मन

Fri, 01 May 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Abhishekam was done with the beloved Panakam on Narasimha Chaturdashi, the tableau captivated the mind
आगरा। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) कमला नगर में बृहस्पतिवार को नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव में नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व अदरक का रस) व 12 अनाज के जल से अभिषेक किया गया। मंदिर में भगवान नरसिंह व भक्त प्रह्लाद की झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत हवन में आहुति देने से हुई। वहीं मंदिर के बच्चों व भक्तों ने नाटिका के माध्यम से भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह के मिलन की संपूर्ण कथा का मंचन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति के कारण ही भगवान नरसिंह को उनकी रक्षा के लिए प्रकट होना पड़ा। सच्चे मन से भगवान की शरण में रहने वाले भक्तों की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। भगवान नरसिंह के उग्र स्वरूप को सौम्यता प्रदान करने के लिए माता लक्ष्मी व भक्त प्रह्लाद के साथ फूलों से शृंगारित किया गया। इस दौरान भगवान शालिग्राम का पंचगव्य व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed