फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek Mehrotra received Brij Ratna vishisht Award 2023 in agra

Brij Ratna Award: अभिषेक मेहरोत्रा को मिला बृज रत्न विशिष्ट अवॉर्ड, बोले- कोशिश रहेगी अपेक्षाओं पर उतरूं खरा

Fri, 23 Jun 2023 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

बृज क्षेत्र के आगरा शहर में जन्मे अभिषेक मेहरोत्रा को देश के मशहूर पांच पद्मश्री विजेताओं की मौजूदगी में बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 10 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। 

विज्ञापन
Abhishek Mehrotra received Brij Ratna vishisht Award 2023 in agra
अभिषेक मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज रत्न विशिष्ट अवार्ड समारोह में देश के मशहूर पांच पद्मश्री विजेताओं की मौजूदगी में अभिषेक मेहरोत्रा को बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया। डेढ़ दशक से अधिक समय से देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे अभिषेक मेहरोत्रा ने डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ये अवार्ड दिया गया। यूपी सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उन्हें ये अवार्ड देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के अभिषेक पत्रकारिता के उभरते सितारे हैं। ये अवार्ड जिम्मेदारी के साथ नए आयाम रचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन


आगरा के मूल निवासी अभिषेक मेहरोत्रा ने शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली है। आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई संस्थान से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ली है। वे आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे चुके हैं। देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में  डिजिटल डोमेन का नेतृत्व कर चुके अभिषेक मेहरोत्रा की गिनती देश के प्रमुख डिजिटल पत्रकारों में होती है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस लोकपाल सिंह ने कहा कि ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड मुझे आप सभी के बीच ले आया है। इस आयोजन में विभूतियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय प्रयास है। हीरे की परख हर किसी को नहीं होती। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह सहित अन्य सभी पदाधिकारी निश्चित रूप से इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनक्रेडिबल इंडिया के चेयरमैन पूरन डावर और संस्था की एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक से हम अभिषेक की प्रगति के साक्षी हैं और आगरा को उन पर गर्व है। इस मौके पर अभिषेक मेहरोत्रा ने कहा कि अवार्ड के साथ आपको एक जिम्मेदारी भी मिलती है और वो है समाज की आपसे अपेक्षा, मेरी कोशिश रहेगी की मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वाकई ये अवार्ड विशिष्ट है क्योंकि सात साल में पहली बार किसी पत्रकार को बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed