फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aastha Gill gave a spectacular performance at Taj Mahotsav

Taj Mahotsav 2025: अभी तो पार्टी शुरू हुई है...आस्था के गीतों पर झूमा आगरा, ताज महोत्सव में धमाकेदार प्रस्तुति

Sat, 22 Feb 2025 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 08:04 AM IST
सार

ताज महोत्सव में आस्था गिल के गीतों पर लोग झूम उठे। पार्श्व गायिका ने एक के बाद एक कई गीत की प्रस्तुति से समां बांध दिया। 
 

विज्ञापन
Aastha Gill gave a spectacular performance at Taj Mahotsav
आस्था गिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे.. बेहद चर्चित रहे इस गीत के साथ ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर पार्श्व गायिका आस्था गिल ने शुक्रवार की रात अपनी प्रस्तुतियां शुरू कीं। फिल्म फुगली के धुप चिक गीत से पहचान बनाने वाली गायिका आस्था गिल ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है... गाया तो युवाओं ने उनके साथ ठुमके लगाना शुरू कर दिया। देर रात तक उनके गीतों पर दर्शक झूमते नाचते रहे।
विज्ञापन


 

शुक्रवार की शाम को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत महादेव पर आधारित लोक गायन से हुई। इसे पूर्णिमा चतुर्वेदी ने पेश किया। इसके बाद श्वेथा प्रसन्ना ने कुचीपुड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कन्हैया लाल चतुर्वेदी ने ध्रुपद गायन और नवरस बुंदेली ने जोशीला आल्हा पेश किया। रात में आस्था गिल ने अपनी आवाज का जादू चलाकर दर्शकों के दिल पर राज किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट पर गूंजी जंगली जानवरों की आवाजें
ताज महोत्सव में आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर शुक्रवार रात में जंगली जानवरों की आवाजे गूंजी। दरअसल, मिमिक्री कलाकार अनिल भटनागर ने जंगली जानवरों की आवाजों के साथ पायल की और ड्रम की आवाज निकाली। संजीव सिंह, भव्य प्रजापति, आरिश अहमद, ज्योति तिवारी, अश्वनी कुमार आहूजा ने सुगम संगीत पेश किया। एकता डांस ग्रुप ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। आरोह बैंड की गायिका सोनम प्रजापति और द मेलोडियस बैंड की गायिका मंजरी शुक्ला ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन कनिका सिंह ने किया।

 
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की थीम पर समूह नृत्य से झूमा सदर
सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर नमिता वाजपेयी के निर्देशन में बेहतरीन समूह नृत्य राधा-कृष्णा की थीम पर पेश किए गए। होली लाइट स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं इसके बाद सुमित मदान के गायन ने समा बांध दिया। मतलूम नियाजी की कव्वाली ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं, डॉ. ललिता करमचंदानी और आशीष त्रिपाठी की जोड़ी ने फिल्मी गीत गाए। उन्होंने महबूब मेरे,, मेरे जैसी हसीना का दिल...मेरे नसीब में तू है कि नहीं...आदि गीतों से समा बांध दिया। बैंड में रोहन सिंह, बबलू खान, दया शंकर और किशोर ने साथ दिया। संचालन विक्रम शुक्ला और विशेषता शर्मा ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed