फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aarushi and Poonam became the saviours, the Railways team reached the finals.

Agra News: आरुषि और पूनम बनीं संकटमोचक, रेलवे की टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Aarushi and Poonam became the saviours, the Railways team reached the finals.
आरु​षि और पूनम
आगरा। जिले की प्रतिभाशाली बल्लेबाज आरुषि गोयल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव बृहस्पतिवार को रेलवे की टीम के लिए संकटमोचक साबित हुईं। इससे टीम ने रोपड़ (पंजाब) में खेले गए सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में रेलवे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। पांच विकेट जल्दी गिर जाने पर टीम को आरुषि गोयल ने संभाला। जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए उन्होंने 51 रन बनाए। यह पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई। आरुषि वर्तमान में आगरा के डीआरएम कार्यालय में कार्यरत हैं। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 146 रन पर सिमट गई। आगरा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव ने 10 ओवर में दो मेडन फेंके और 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके स्थानीय कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि आरुषि और पूनम का प्रदर्शन टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

आरुषि और पूनम

आरुषि और पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed