{"_id":"58bc6a884f1c1b5f01e7ee37","slug":"aagh527","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में लगी आग में जिंदा जली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में लगी आग में जिंदा जली मासूम
गोदाम में लगी आग में जिंदा जली मासूम
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित कालिंदी विहार में दो मंजिला मकान में बने गोदाम में आग लगने से परिवार लपटों में फंस गया। सात साल की बच्ची जिंदा जल गई, जबकि उसकी मां और भाई समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कालिंदी विहार में आरबी डिग्री कालेज के पीछे स्थित शिवानी धाम में गौरव शर्मा का दो मंजिला मकान है। इसके ग्राउंड फ्लोर में कास्मेटिक समेत अन्य वस्तुओं का गोदाम बना हुआ है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर उसका परिवार रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे मकान से धुआं उठते देखकर उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। ग्राउंड फ्लोर में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई थी। फर्स्ट फ्लोर पर गौरव की पत्नी राजश्री, बेटी रिया (7), बेटा मुकुल (5), पड़ोसी नवाब सिंह का बेटा अभिषेक (9) फंस चुके थे, जबकि बड़ी बेटी स्नेहलता (12) बचकर बाहर निकल आई। चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से राजश्री, मुकुल और अभिषेक को झुलसी हालत में बाहर निकाल लिया, लेकिन रिया का पता नहीं चल सका। सवा छह बजे दमकल पहुंची मगर उसका पानी कुछ ही देर में खत्म हो गया। आधा घंटे बाद दूसरी दमकल पहुंची लेकिन उसमें पानी कम था। इस पर पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंपों से दमकल को पानी मुहैया कराया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक रिया की मौत हो चुकी थी।
देरी पर मचा हंगामा, आक्रोश फैला
आगरा। दमकल में पानी खत्म होने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, क्योंकि गौरव की बेटी का पता नहीं चल सका था। इलाके में बिजली भी नहीं थी। लोगों ने बताया कि तकरीबन दो घंटे से बिजली नहीं थी। गोदाम में मोमबत्ती जलाने से ही आग लगी थी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को शांत किया।