फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhaar machines will be installed in 690 gram panchayats of the district, Aadhaar cards of children will be made in the villages itself.

Agra News: जिले के 690 ग्राम पंचायतों में लगेंगी आधार मशीनें, गांव में ही बनेंगे बच्चों के आधार

Wed, 05 Aug 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar machines will be installed in 690 gram panchayats of the district, Aadhaar cards of children will be made in the villages itself.
आगरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार संबंधी सेवाओं को लोगों के घर के करीब उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग जिले की सभी 690 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन एवं अपडेट मशीनें स्थापित करेगा।
विज्ञापन

इन मशीनों के माध्यम से बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनेंगे। इनके आधार में आवश्यक संशोधन जैसे पता, मोबाइल नंबर, बायोमीट्रिक या अन्य विवरण अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध होगी। विभाग का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर यह व्यवस्था लागू होने से आधार सेवाएं अधिक सुलभ होंगी। खासकर नवजात और स्कूली बच्चों का आधार बनवाने में ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी। वहीं आधार अपडेट का काम भी गांव में ही होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed