फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young woman fell from the first floor of a hotel during a police raid.

Agra News: पुलिस दबिश के दाैरान होटल की पहली मंजिल से गिरी युवती

Wed, 29 Oct 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young woman fell from the first floor of a hotel during a police raid.
युवती के गिरने से टूटा फर्नीचर
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी काॅम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर चल रहे होटल द हैवन से मंगलवार दोपहर को पुलिस दबिश के दाैरान एक युवती गिर गई। होटल में पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। युवती के घायल होने से पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत ठीक होने पर घर भेज दिया। वहीं पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सूचना मिली थी होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। घंटों के हिसाब से कमरा दिया जा रहा है। इस पर सिकंदरा पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर होटल में अफरातफरी मच गई। शाहगंज की युवती अपने दोस्त के साथ आई थी। होटल मार्केट की पहली मंजिल पर संचालित हो रहा है। युवती बाथरूम में छिप गई थी।
विज्ञापन

बाथरूम में ही एक जगह पर फर्श पर प्लाईवुड लगाया गया था। इस बारे में युवती को पता नहीं था। उसने फर्श समझकर फ्लाईवुड पर पैर रख दिया। इससे वो टूट गया। युवती पहली मंजिल से भूतल पर आ गिरी। यह देखकर लोग जुट गए। युवती अर्द्धनग्न स्थिति में थी। पास में रहने वाली एक महिला ने उसे कपड़े पहनाए। इसके बाद पुलिस उसे पास के अस्पताल में ले गई। उसका उपचार कराया गया। जानकारी मिलने पर एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक को जांच के लिए भेजा गया। उन्होंने होटल को चेक किया। इसके बाद युवती के बारे में भी जानकारी ली। उधर, युवती के परिजन आ गए। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। बेटी को घर ले गए। इस मामले में संचालक सहित 3 को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा के होटल-कैफों में घंटों के हिसाब से कमरे-केबिन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सिकंदरा क्षेत्र में घर-दुकान में होटल और कैफे खुल गए हैं। इनमें घंटों के हिसाब से कमरे और केबिन दिए जा रहे हैं। आने वालों की आईडी भी नहीं ली जाती है। पूर्व में होटलों में घटनाएं भी हो चुकी हैं। सिकंदरा के होटल में ही एक महिला की हत्या करके युवक भाग गया था। दुष्कर्म के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस की सख्ती न होने से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। हाल में पुलिस ने होटलों में स्थानीय आईडी पर कमरा देने पर रोक लगा दी थी। सख्ती का असर कुछ ही दिन देखा गया। अब फिर से वही हाल है।



सवाल : बिना अधिकारी के कैसे पहुंची पुलिस?
इस मामले में थाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि देह व्यापार की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मगर देह व्यापार के मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी होनी थी। एसीपी स्तर के अधिकारी साथ में जाएंगे। इसके बावजूद इस मामले में थाना पुलिस ही पहुंची थी। पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आई थी। इससे होटल कर्मियों को पता चल गया था। इस वजह से ही होटल में आई युवती भागी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed