फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who had gone missing from Shamsabad 10 months earlier has been found in Nashik. He had been missing since August 19, 2025, and had left home after being upset with his wife and brother.

Agra News: नासिक में मिला शमसाबाद से 10 महीने पहले लापता युवक, 19 अगस्त 2025 से था लापता, पत्नी-भाई से नाराज होकर छोड़ा था घर

Mon, 08 Jun 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man who had gone missing from Shamsabad 10 months earlier has been found in Nashik. He had been missing since August 19, 2025, and had left home after being upset with his wife and brother.
शमसाबाद। थाना शमसाबाद क्षेत्र से पिछले साल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए एक युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से बरामद कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक अपनी मर्जी से पत्नी और बच्चे के साथ घर चला गया। युवक के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद के मोहल्ला गोपालपुरा निवासी धर्मवीर (33 वर्ष) पुत्र वेदप्रकाश, बीते 19 अगस्त 2025 को अचानक लापता हो गया था। परिजन की काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शमसाबाद पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम नासिक पहुंची। खोजबीन के दौरान धर्मवीर नासिक के जैत्रा चौराहे पर स्थित डी-मार्ट होटल के पास घूमता हुआ मिल गया। पुलिस उसे शमसाबाद थाने ले आई। धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी मधु शर्मा और भाई से नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया था। वह नासिक में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह अपनी मर्जी से गया था और अब अपने 8 वर्षीय बेटे अभिनव उर्फ रुद्र और पत्नी मधु शर्मा के साथ वापस घर जाना चाहता है। पुलिस ने धर्मवीर और उसकी पत्नी मधु शर्मा के लिखित बयान दर्ज कर उसे परिजन के साथ घर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed