फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was shot in a dispute over playing cricket

Agra News: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली

Sun, 18 May 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a dispute over playing cricket
बेवर। गांव गढि़या रामनगर में रविवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस दौरान आरोपी ने एक युवक को गोली मार दी। झगड़े के दौरान एक किशोर भी घायल हो गया। झगड़ा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों घायलोें को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गढ़िया रामनगर में रविवार शाम दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान वाइड बॉल पर विवाद होने लगा। दोनों टीमों के लोग झगड़ने लगे। इस दौरान एक टीम के युवक ने नगला परम निवासी विपेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली विपेंद्र के दाएं पैर में लगी। झगड़े के दौरान किशोर रजत घायल हो गया। चर्चा है कि किशोर को भी छर्रा लगा है। हालांकि अभी उक्त मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से विपेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed