फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning from the market was beaten with sticks on the way.

Agra News: बाजार से लौटे युवक पर रास्ते में बरसाए लाठी-डंडे

Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from the market was beaten with sticks on the way.
पटियाली। क्षेत्र के गांव करनपुर का युवक कस्बा स्थित बाजार आया हुआ था। वह खरीदारी के बाद वापस गांव के समीप पहुंचा तो गांव के ही चार लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना 7 सितंबर की है। गांव करनपुर निवासी अभिषेक अपने गांव से पटियाली बाजार आया था। वह बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर वापसी में जब वह अपने गांव के समीप पहुंचा तभी उसे रास्ते में गांव के ही अवधेश, आकाश, आशीष और कालीचरन ने घेर लिया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। उसने अपने बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसके पिता तुलसीराम ने उसके उपचार के बाद पुलिस को तहरीर दी।थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed