{"_id":"61b62ef3f8d1ce61b515b7a0","slug":"a-young-man-in-a-road-accident-near-village-joga-mainpuri-news-agr517584753","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जोगा के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जोगा के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत
विज्ञापन
बेवर। शनिवार की थाना क्षेत्र में गांव जोगा के पास एक बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं बहनोई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी 25 वर्षीय अखिलेश पाल के घर बहनोई प्रताप सिंह निवासी गांव जोगा थाना बेवर आए थे। शनिवार की रात वह बाइक से बहनोई को गांव जोगा छोड़ने के लिए गया था। बाइक जब गांव के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साले बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रताप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। रविवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।