फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man from Karhal became a victim of honeytrap

Agra News: करहल का एक युवक हुआ हनीट्रेप का शिकार

Sat, 03 Jun 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man from Karhal became a victim of honeytrap
करहल।
विज्ञापन

गांव गंभीरा का रहने वाला एक युवक हनीट्रेप का शिकार हो गया। युवती ने वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद गैंग के लोगों ने डरा धमका कर 79 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव गंभीरा निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि 21 फरवरी को उसे एक फोन आया। फोन करने वाली लड़की ने लोन कराने की बात कही। लेकिन दिनेश ने इंकार कर दिया। इसके कुछ समय बाद जब वह बाथरूम जा रहे थे। इसके बाद 21 अप्रैल को उसी लड़की का वीडियो कॉल आया। दिनेश ने कॉल को रिसीव किया तो लड़की उसमें अश्लील हरकत कर रही थी। फोन काटने के एक दिन बाद उसे एक कॉल आया। बताया कि वह साइबर इंस्पेक्टर बोल रहे हैं। उनके से कहा कि तुमने एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाई है। तुम्हारा वीडियो वायरल हो रहा है, उक्त लड़की पर मर्डर का मुकदमा लगा हुआ है। उसे धमकाने के बाद जब मिन्नतें की तो वीडियो को रुकवाने के लिए एक नंबर दिया। जब उसने नंबर पर कॉल किया तो कहा कि वीडियो 97 प्रतिशत वायरल हो चुका है। उसे कार्रवाई के लिए धमकाया। काफी कहने के बाद खाते में 15500 रुपये डलवा लिए। कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई, कहा कि वीडियो डिलीट कर दिया है। लेकिन एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार 21 हजार रुपये खाते में डलवाए। इस तरह से डरा धमका कर उस से करीब 79200 रुपये खाते में डलवा लिए गए। उक्त मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन

------
अंजान वीडियो कॉल न करें रिसीव हनीट्रेप का शिकार कई लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इस तरह के मामले देश भर में सामने आ चुके हैं। इसमें सुंदर युवतियां तो पहले तो फोन कर मीठी मीठी बातें करतीं हैं। जब आप उनके जाल में फंस जाते हो। तब अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद गैंग के सदस्य तमाम तरह से कार्रवाई को लेकर धमकाते हुए ब्लैकमेल कर ठगी करते हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। अंजान वीडियो कॉल रिसीव न करें। यदि करते हैं तो फ्रंट कैमरा को ऑफ कर दें। ताकि आपकी वीडियो सामने वाला न देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed