फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man committed suicide by consuming poisonous substance, accusing his colleagues of blackmailing him.

Agra News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, कंपनी के साथियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप

Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poisonous substance, accusing his colleagues of blackmailing him.
एत्मादपुर। नगला परमसुख के युवक को ब्लैक करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालो के खिलाफ मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एत्मादपुर के गांव नगला परमसुख के बृजभान सिंह ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर में उसने लिखा है कि उनका छोटा भाई समोद कुमार (28) एनसीपी कंपनी जल जीवन मिशन आगरा में कार्यरत था। पीड़ित के भाई के आत्महत्या से पूर्व लिए सुसाइड नोट से जानकारी हुई कि अंकित राजपूत, अंशू राजपूत, अंजली कुमारी, अन्नू पत्नी अंकित सभी निवासीगण नगला महादेव, रोहित राजपूत निवासी भीकनपुर फिरोजाबाद, विश्वप्रताप सिंह उर्फ छोटू मिलकर समोद को ब्लैकमेल कर रुपये ठग रहे थे। ये लोग उससे 25 लाख रुपये की मांग करते थे। रुपये नहीं मिलने पर धमकाया था। इसके कारण ही उसने जान दे दी। बुधवार शाम 4:30 बजे गांव रायपुर के पास समोद के पड़े होने की सूचना मिली थी। उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया पीड़ित की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सी गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed