फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman who went out for a morning walk was attacked with a knife.

Agra News: सुबह सैर करने निकली महिला पर चाकू से हमला

Mon, 23 Feb 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A woman who went out for a morning walk was attacked with a knife.
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित अदनबाग में रविवार सुबह सोना देवी(50) पर चाकू से हमला किया गया। अज्ञात युवक पीछे से आया और उनके कमर में चाकू मार दिया। शोर सुनकर लोग जुटे तो हमलावर भाग गया। उनकी कमर में चाकू धंसा ही रह गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली। पुलिस पहुंच गई। पुष्पांजलि बाग काॅलोनी निवासी सोना देवी को चाकू मारा गया था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वह टहलने के लिए घर से निकली थीं। नगला बूढ़ी से जतिन रिसॉर्ट होते हुए सौ फुटा रोड की तरफ आईं। यहां से अदनबाग होकर जा रही थीं। यहां पर एक तरफ खेत की दीवार है तो दूसरी तरफ पार्क बना हुआ है।
विज्ञापन

इसी बीच सोना देवी के पीछे से एक युवक आया। वह कुछ कर पातीं तब तक उसने उन्हें चाकू मार दिया। लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। मगर उसके हमलावर होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे और बेटी के साथ रहती हैं सोना देवी
पुलिस ने बताया कि सोना देवी के पति विष्णु अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी है। वह बेटे मनोज और एक बेटी के साथ रहती हैं। बेटे ने किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है। सोना देवी का इलाज चल रहा है। इस कारण पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी है। सोमवार को पुलिस उनसे बात करेगी। हमले के पीछे किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई गई है। सुबह की सैर पर निकले लोगों के साथ पूर्व में लूट की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed