फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman from Karnataka came to Shamsabad and married her lover in a temple.

Agra News: कर्नाटक से शमसाबाद आयी महिला ने मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी

Wed, 25 Feb 2026 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
A woman from Karnataka came to Shamsabad and married her lover in a temple.
शमसाबाद। पहले फोन पर बातचीत फिर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर हुई चैट ने एक महिला को युवक का दीवाना बना दिया। चार महीने पहले एक बच्चे की मां कर्नाटक से शमसाबाद के गढ़ी हरिशचंद गांव आ गई। मंदिर में प्रेमी युवक से शादी रचा ली और उसके साथ रहने लगी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के गांव स्योली निवासी एक महिला की शादी 8 साल पूर्व कर्नाटक के युवक से हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। महिला का पति एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान शमसाबाद के गढ़ी हरिशचंद गांव के युवक से हुई। युवक गुजरात के जामनगर में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। चार महीने पहले महिला पति और बच्चे को छोड़कर कर्नाटक से शमसाबाद आ गई। गांव के ही मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। गांव में युवक के साथ रहने लगी। इधर, महिला के लापता होने पर पति ने कर्नाटक के न्यूट्रोल थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। महिला को ढूंढते हुए बुधवार दोपहर दो बजे करीब कर्नाटक पुलिस गांव गढ़ी हरिशचंद पहुंची। पुलिस महिला को साथ ले जाने लगी, लेकिन महिला ने साफ इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि पति नशे में मारपीट करता है। प्रेमी युवक के साथ उसने मंदिर में शादी की है। वह दूसरे पति के साथ ही रहेगी। प्रभारी निरीक्षक क्राइम ने बताया महिला के माता-पिता को बुलवाया है। महिला और उसके माता-पिता के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
बेहोशी की हालत में घर पहुंची युवती, तीन पर प्राथमिकी
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता का आरोप है कि बेटी दस फरवरी को अपने खेतों में काम करने गई थी। काम करते समय दोपहर में गांव के एक दंपती युवक के साथ खेतों पर पहुंचे। बेटी के सिर पर राख लगाकर उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी को अचेत कर दिया। अर्धमूर्छित होने पर तीनों बेटी को घर के पास छोड़कर चले गए। युवती के पिता ने दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed