फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A team that arrived in Tedhi Bagiya to remove encroachments chased down and beat a businessman.

Agra News: टेढ़ी बगिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने कारोबारी को दौड़ाकर पीटा

Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A team that arrived in Tedhi Bagiya to remove encroachments chased down and beat a businessman.
नगर निगम के प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने बरसाए डंडे, वीडियो क्रेब - फोटो : samvad
आगरा। टेढ़ी बगिया स्थित 100 फुटा रोड पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने फर्नीचर कारोबारी दीप किशोर के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने दीप किशोर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रात में थाना एत्माद्दौला में व्यापारी और टास्कफोर्स के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि दुकानदार ने 100 फुटा मार्ग पर करीब 30 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार अभद्रता करने लगा व मारपीट पर उतारू हो गया। टास्कफोर्स ने उसे समझाकर शांत कराया था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। रात में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया चौराहे पर जाम की समस्या दूर करने के लिए सड़कों और फुटपाथों पर किए गए कब्जों को हटवाया। कई स्थानों पर दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन अभियान जारी रहा।

---------------

जाम के कारण निकलना मुहाल
टेढ़ी बगिया चौराहा अलीगढ़, हाथरस और जलेसर मार्ग का प्रमुख संपर्क केंद्र है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रामबाग की ओर से आने वाले वाहनों के साथ रोडवेज बसों, ऑटो और ई-रिक्शा का दबाव भी रहता है। दुकानों के बाहर सामान फैलाने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed