फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A team of doctors from Agra reached Sri Lanka by C-17 aircraft.

Agra News: सी-17 विमान से श्रीलंका पहुंचा आगरा से चिकित्सकों का दल

Wed, 03 Dec 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A team of doctors from Agra reached Sri Lanka by C-17 aircraft.
सी-17 विमान
आगरा। भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान आगरा से पैरा ब्रिगेड की फील्ड अस्पताल यूनिट के 73 चिकित्सकों के दल को लेकर श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। इन चिकित्सकों ने मानवीय मदद के साथ घायलों को उपचार देना भी शुरू कर दिया है। टीम के सदस्य हर संभव सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं। पहले भी टीम अन्य देशों में आपदा पर मदद कर चुकी है।
विज्ञापन

श्रीलंका के कोलंबो में आए चक्रवाती तूफान दित्वाह की वजह से तबाही मची हुई है। इसमें श्रीलंका ही नहीं, अन्य देशों के लोग भी फंस गए हैं। भारतीय वायुसेना ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में लोगों को जरूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री पहुंचा रही है। इसी के तहत आगरा से भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान के साथ राहत सामग्री में दवाइयां, भोजन, पानी, तंबू और चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। पैरा फील्ड अस्पताल के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और सहायता प्रदान की जा रही हैं। यह सहायता आपदा प्रभावितों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने श्रीलंका में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान जारी रखा है। हेलिकॉप्टरों ने 8 टन से अधिक राहत सामग्री हवाई मार्ग से पहुंचाई और विभिन्न संकटग्रस्त क्षेत्रों से 65 लोगों को सुरक्षित निकाला है। यह अभियान लगातार चल रहा है। टीम ने विदेशी नागरिक, गंभीर रूप से बीमार मरीज और एक गर्भवती महिला की सहायता कर चुकी है। वायुसेना की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट के मुताबिक, शत्रुजीत ब्रिगेड की इंटीग्रेटेड टास्क फोर्स श्रीलंका में लोगों की सहायता कर रही है। आपदा प्रभावितों को जरूरी मदद मुहैया उपलब्ध करा रही है।

सी-17 विमान

सी-17 विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed