{"_id":"6a0b7dd985d30894d50123a6","slug":"a-student-went-to-celebrate-her-birthday-police-responded-to-reports-of-a-kidnapping-they-tracked-the-owner-using-the-car-number-and-the-truth-came-to-light-agra-news-c-364-1-ag11019-129086-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गर्ल्स कॉलेज के सामने रुकी कार, छात्रा को जबरन खींच ले गए युवक; फिर सामने आई चौंकाने वाली हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्ल्स कॉलेज के सामने रुकी कार, छात्रा को जबरन खींच ले गए युवक; फिर सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
Tue, 19 May 2026 07:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:47 AM IST
सार
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में कॉलेज छात्रा को कार में जाते देख सहेलियों ने अपहरण का शोर मचा दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि छात्रा अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई थी और मामला अपहरण का नहीं बल्कि बर्थडे सरप्राइज का निकला।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक कॉलेज से छुट्टी के बाद बीए की छात्रा अपना जन्मदिन मनाने अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर चली गई। तेज गति से कार को जाता देख वहां मौजूद अन्य छात्राओं को अपहरण का शक हुआ। कॉलेज के गार्ड ने प्राचार्य को जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पूरे सर्किल की पुलिस कार की जानकारी करने लग गई।
बिजलीघर स्थित एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो युवक और एक महिला सफेद रंग की कार से आए। छात्रा को कार में बैठाने के बाद तेज गति से चले गए। दूसरी छात्राओं को लगा कि छात्रा को कोई जबरन कार में बैठाकर ले गया है। उन्होंने शोर मचा दिया। कॉलेज के गार्ड ने कार का नंबर नोट किया और प्राचार्य को अपहरण होने की जानकारी दी। प्राचार्य ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े कॉलेज के गेट से छात्रा के अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे सर्किल के फोर्स को अलर्ट कर दिया। कार के नंबर के आधार पर तलाश की जाने लगी।
एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि कार शाहगंज निवासी हरविंदर की थी। हरविंदर ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त सुमित छात्रा का मित्र है। सोमवार को छात्रा का जन्मदिन था। वह सुमित और अपनी भाभी के साथ छात्रा को जन्मदिन पर सरप्राइज देने आया था। छात्रा मर्जी से उनके साथ गई थी। जन्मदिन मनाने के बाद छात्रा को वापस कॉलेज के पास ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
छात्रा के घर पहुंची पुलिस
अपहरण की सूचना पर छात्रा को ढूंढते हुए पुलिस उसके घर पहुंच गई। घर पर पुलिस के आने से मोहल्ले में छात्रा के अपहरण की चर्चा होने लगी। छात्रा घर आई तो उसने पुलिस को दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने की जानकारी दी। घर पर पुलिस के आने से छात्रा रोने लगी, तब पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया।
एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि यूपी 112 पर छात्रा के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से कार का पता लगाया। कार मालिक ने सुमित और छात्रा की दोस्ती के बारे में बताया। सुमित से भी बात की गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला अपहरण का नहीं निकला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन