फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A speeding car overturned a young man standing on the roadside, he died

Agra News: सड़क किनारे खड़े युवक पर पलटी तेज रफ्तार कार, मौत

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A speeding car overturned a young man standing on the roadside, he died
करहल-मैनपुरी मार्ग पर सड़क किनारे पलटी अनियंत्रित कार। संवाद
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक तेज रफ्तार कार नगला मदारी के पास खडे़ युवक पर पलट गई। कार के नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा करहल के गांव नगला मदारी निवासी आशिक खां (20) शनिवार की शाम को मैनपुरी करहल मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी मैनपुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर आशिक पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कार के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सैफई स्थित मोर्चरी पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि आशिक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर जानकारी जुटाई। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed