फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A retired bank employee was duped of Rs 10 lakh by promising to secure a government job for his son. The money was taken in the name of a former minister. An FIR was lodged at the Kamla Nagar police station on a court order.

Agra News: बेटे को दिलाएंगे सरकारी नौकरी, कहकर रिटायर्ड बैंककर्मी से 10 लाख रुपये ठगे, पूर्व मंत्री के नाम पर लिए थे रुपये, थाना कमलानगर में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी

Mon, 20 Apr 2026 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A retired bank employee was duped of Rs 10 lakh by promising to secure a government job for his son. The money was taken in the name of a former minister. An FIR was lodged at the Kamla Nagar police station on a court order.
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवक ने शमसाबाद निवासी पूर्व मंत्री (वर्तमान में दिवंगत) से सेटिंग का हवाला देकर रुपये लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गंगे गौरी बाग, बल्केश्वर निवासी 70 वर्षीय दीनदयाल शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। बताया कि वह 28 फरवरी, 2016 को बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें प्रोविडेंट फंड व ग्रेच्युटी की रकम मिली। इसी दौरान प्रेम शंकर राठौर निवासी गोपालपुरा शमसाबाद उनके घर आया और बेटे अर्जुन शर्मा की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने अपने परिचित तत्कालीन मंत्री के माध्यम से नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेम शंकर राठौर ने तीन लाख रुपये नकद और पांच लाख व दो लाख रुपये के दो चेक लेकर कुल 10 लाख रुपये लिए। लंबे समय तक नौकरी न लगने पर 30 मार्च, 2026 को जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने थाना कमला नगर व पुलिस आयुक्त से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed