{"_id":"63b133554a4b003bdf2d84af","slug":"a-man-bought-22-tractors-in-4-days-with-fake-documents-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया का खेल: खेत बिसवा नहीं, फर्जी दस्तावेजों से 4 दिन में खरीद डाले 22 ट्रैक्टर, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया का खेल: खेत बिसवा नहीं, फर्जी दस्तावेजों से 4 दिन में खरीद डाले 22 ट्रैक्टर, ऐसे हुआ खुलासा
Sun, 01 Jan 2023 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 12:46 PM IST
सार
आगरा में फर्जी आधार कार्ड, खसरा-खतौनी व पते के दस्तावेज लगाकर किरावली के एक किसान ने 4 दिन में वाहन डीलर से 22 ट्रैक्टर खरीद डाले। इन ट्रैक्टरों को राजस्थान के विभिन्न जिलों में ले जाने के लिए एनओसी मांगी।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के युवक ने आगरा में ट्रैक्टर खरीदे और राजस्थान के लिए एनओसी मांगी। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर आरटीओ ने जांच कराई। जीएसटी विभाग की जांच में पता चला कि किसान के पास कृषि योग्य भूमि नहीं है। पता भी फर्जी है। मामले में आरटीओ ने वाहन डीलर की डीलरशिप निरस्त कर दी है। सभी ट्रैक्टरों के पंजीयन भी निरस्त कर दिए हैं।
किरावली के किसान कानाराम के नाम से मैसर्स श्रीजी मोटर्स (टैफे) से 31 मई, 2022 को 16 ट्रैक्टर खरीदे गए। इसी एजेंसी से कानाराम के नाम से 10 जून को 3, 12 जून को 1, 15 जून को 2 और ट्रैक्टरों की खरीद की गई। दस्तावेज में किरावली में कृषि योग्य भूमि की खसरा खतौनी, आधार कार्ड और पता दिया गया था।
सितंबर में ट्रैक्टरों की राजस्थान के विभिन्न जिलों के लिए एनओसी देने के लिए प्रार्थनापत्र आरटीओ आए। आरटीओ ने जांच कराई। कृषि भूमि नहीं होने की बात सामने आने पर ट्रैक्टर एजेंसी से जवाब मांगा। विक्रेता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद जयपुर हाउस स्थित जीएसटी विभाग को करापवंचन की संभावना मानते हुए पत्र भेजा गया।