फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A lot of defection was done, lotus could not bloom

Agra News: खूब कराया दलबदल, नहीं खिल सका कमल

Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
A lot of defection was done, lotus could not bloom
पंकज मिश्र
विज्ञापन

मैनपुरी। लोकसभा सीट मैनपुरी जीतने को भाजपा ने इस बार प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। चुनाव दौरान खूब दलबदल भी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त और गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत सभाएं कीं। भाजपा लंबे समय से सीट जीतने को छटपटा रही है। कमल खिलाने को भाजपा ने कई बार माली तक बदला है। भाजपा की तमाम कवायद सपा के गढ़ में कमल नहीं खिला सकी है।
वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रत्याशी मैदान में उतारा था। भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा था। उसके बाद से 10 बार लोकसभा के आम चुनाव हो चुके हैं। मैनपुरी में तो वर्ष 2004, 2014 और 2022 में उप चुनाव तक हो चुका है। भाजपा ने स्थानीय से लेकर बाहरी प्रत्याशी तक पर दांव लगाया है। सपा से दल बदलकर भाजपा में आए नेताओं के सहारे भी सपा का गढ़ भेदने की कोशिश की है। भाजपा कभी दो तो कभी तीन नंबर पर रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने इस बार चौपालों और सम्मेलनों के सहारे मतदाताओं को अपने साथ लाने की कोशिश की। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओंं तक ने मैनपुरी केे दौरे किए। केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का हवाला देकर भाजपा ने माहौल बनाया। जन प्रतिनिधियों का दलबदल तक कराया। इस बार भी भाजपा ने माली बदलकर सपा के गढ़ में कमल खिलाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा पुराना ही रहा। मतदाताओं ने इस बार भी समाजवादियों में ही भरोसा जताया है। परिणाम के बाद एक बार फिर साबित हुआ कि मैनपुरी समाजवादियों का अभेद गढ़ था और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed