फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A-line suits are the rage in the market, a favorite choice among women in summers, a unique blend of Nawabi style and modern design has become the center of attraction.

Agra News: बाजार में ए-लाइन सूट का जलवा, गर्मियोंं में महिलाओं की पहली पसंद, नवाबी अंदाज और आधुनिक डिजाइन का अनोखा संगम बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A-line suits are the rage in the market, a favorite choice among women in summers, a unique blend of Nawabi style and modern design has become the center of attraction.
मॉल में लगे ए लाईनर कुर्ता सेट राजा मंडी एक दुकान पर डमी ने पहना ए लाईनर कुर्ता सेट । फोटो : मो - फोटो : मोनिका
आगरा। गर्मी के मौसम में शहर के मुख्य बाजारों में इन दिनों ए-लाइन सूट धूम मचा रहे हैं। पारंपरिक नवाबी कसीदाकारी और आधुनिक वेस्टर्न कट के अनूठे संगम ने महिलाओं को दीवाना बना दिया है। शोरूम्स में इन सूटों को खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


फैशन एक्सपर्ट कुसुम सैनी ने बताया कि इस बार कॉटन, लिनन और जॉर्जेट फैब्रिक पर ए-लाइन डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। यह न सिर्फ पहनने में आरामदायक हैं, बल्कि हर बॉडी टाइप पर परफेक्ट फिट बैठते हैं। लखनऊ के चिकनकारी वर्क और डिजिटल प्रिंट्स के फ्यूजन ने इन्हें और भी खास बना दिया है। बताया कि गर्मी के मौसम में पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, पीच और लैवेंडर में ए-लाइन सूट की डिमांड 40 फीसदी तक बढ़ गई है। नवाबी अनारकली का यह मॉडर्न और स्लिम ट्रिम वर्जन है, जिसे हर उम्र की महिलाएं पसंद कर रही हैं। कीमतों की बात करें तो बाजार में यह सूट 1,200 से शुरू होकर 5,000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जो हर बजट में फिट बैठ रहे हैं।
विज्ञापन


उमसभरे मौसम में होते हैं आरामदायक

ए-लाइन सूट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह उमस भरे मौसम में बहुत आरामदायक होते हैं। इसमें जो हल्का घेरा होता है, वह एक रॉयल लुक देता है। मैंने कॉलेज के फंक्शन के लिए पेस्टल शेड का सूट खरीदा है। शिवानी, रावली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाजो और सिगरेट पैंट्स के साथ कॉम्बिनेशन बेहतरीन
इस बार मार्केट में वैरायटी बहुत अच्छी आई है। प्लाजो और सिगरेट पैंट्स के साथ ए-लाइन कुर्तियों का कॉम्बिनेशन ऑफिस और कैजुअल वियर दोनों के लिए बेस्ट है। इसकी फिटिंग कमाल की लगती है। लता, ईदगाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed