{"_id":"6590585d28f1f3976d03523a","slug":"a-laborer-died-after-being-hit-by-a-truck-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9978-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत
Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
करहल। शनिवार की शाम गढिया चौराहा के पास मजदूरी कर रहे लौट रहे तीन मजदूरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी चांद बाबू (40) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर शाम वह साथी मजदूर जसवंत निवासी कस्बा करहल और राजू निवासी पृथ्वीपुर के साथ काम खत्म कर पैदल ही घर वापस लौट रहा था। तीनों जब गढिया चौराहा के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चांद बाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।