फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Kirtan Darbar (religious gathering) was organized to celebrate Guru Gobind Singh's birth anniversary.

Agra News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार

Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A Kirtan Darbar (religious gathering) was organized to celebrate Guru Gobind Singh's birth anniversary.
गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम
आगरा। दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर प्राचीन गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब छीपीटोला में रविवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। फूलों से दीवान को सजाया गया। संगत ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका।
विज्ञापन

कीर्तन की शुरुआत भाई गुरशरण सिंह जत्थे के गुरुवाणी गायनसे हुई।उन्होंने इन्हीं की कृपा से सजे हम..., देह शिवा बर मोहे ईहे, शुभ कर्मन ते कबहुं न टरूं..., आदि सबद सुनाकर संगत को भाव-विभोर कर दिया। कीर्तन समागम में संगत ने गुरु महाराज को नमन किया। इस दौरान गुरु महाराज के जीवन, त्याग, तपस्या और शौर्य का स्मरण करते हुए संगत ने गुरु महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। समापन पर ज्ञानी सुरजीत सिंह ने गुरु की अरदास से की। इस मौके पर जसवीर सिंह रेखी, रौनक सिंह, सतविंदर सिंह वाधवा, श्याम भोजवानी, दलजीत सिंह दुग्गल, संजय सेठ, सुरेश खन्ना, तरविंदर सिंह पुरी, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed