फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A flurry of fours and sixes in the Inter-Society League.

Agra News: इंटर सोसाइटी लीग में बल्ले से चौके-छक्के की बरसात

Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A flurry of fours and sixes in the Inter-Society League.
इंटर सोसाइटी लीग
आगरा। इंटर सोसाइटी लीग (एआईएसएल) के दूसरे दिन बल्लेबाजों का दबदबा रहा। चौकों-छक्कों की बरसात के बीच कई मुकाबलों में 200 से अधिक रन बने। अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने 225 रन बनाकर स्काई सिटी इलेवन को 60 रन से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए। कपिल सोलंकी ने 62 गेंदों में नौ चौके और नौ छक्कों की मदद से विस्फोटक 136 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काई सिटी इलेवन नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। केके सोलंकी ने तीन और देवेश शर्मा ने दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में गणपति ग्लेडिएटर्स ने 205 रन बनाए। निर्दोष कुमार शर्मा ने 28 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। जवाब में अपर्णा पंचशील स्ट्राइकर्स ने 200 रन बनाए। रीनेश जैन ने 48 गेंदों में 109 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया।
विज्ञापन

एक अन्य मैच में एंथेला अवतार्स ने 170 रन बनाए, जिसके जवाब में आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिनेश कुशवाह ने नाबाद 78 रन की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। एंथेम वॉरियर्स ने भी 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रभु ने 72, केसी ने 51 और विवेक ने मात्र 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। जवाब में राधा रानी चैलेंजर्स की टीम 19.4 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। निकू और विवेक ने चार-चार विकेट चटकाकर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed