फतेहपुर सीकरी। नए साल पर सीकरी में स्मारकों और दरगाह परिसर में पर्यटकों की भीड़ रही। मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, ग्वालियर, धौलपुर, भरतपुर समेत आसपास के अन्य जिलों से सैलानी नववर्ष मनाने पहुंचे। शाहकुली से चंदा तक कई पर्यटक पैदल नजर आए। पर्यटकों के दो पहिया वाहनों के लिए चंदा और जोधाबाई पार्किंग जबकि कार के लिए गुलिस्तां पार्किंग में व्यवस्था की गई। वहीं, आगरा से फतेहपुर सीकरी मार्ग पर पर्याप्त रोडवेज की बसें न चलने के कारण यात्रियों को डग्गेमार वाहनों और ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। संवाद

नव वर्ष पर सीकरी स्मारकों में उमड़ा सैलाब फोटो संवाद

नव वर्ष पर सीकरी स्मारकों में उमड़ा सैलाब फोटो संवाद