फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A case has been filed against ten people from both the sides in the dispute that erupted over the post

Kasganj: इंस्टाग्राम पर पोस्ट ने कराया बवाल...दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 10:58 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट ने विवाद करा दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में टकराव हुआ। जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
A case has been filed against ten people from both the sides in the dispute that erupted over the post
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के मोहनपुरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट वायरल होने पर विवाद भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और आंबेडकर पार्क पर पुलिस के खिलाफ धरना देने लगे।
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी पर सपा नेता भी पुलिस पर दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरने में शामिल हो गए। रात दो बजे आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित पक्ष की ओर से दुष्यंत कुमार ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि नागेंद्र ठाकुर निवासी नगला बेरी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर को लेकर अमर्यादित पोस्ट वायरल कर दी। दुष्यंत ने मोहनपुरा में नागेंद्र, विजय व मनोज के पास जाकर पोस्ट डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।

 
विज्ञापन

दुष्यंत की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विजय कुमार निवासी नगला बेरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजय का आरोप है कि वह और उसका भाई नागेंद्र मोहनपुरा के रास्ते पर अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी दुष्यंत, संदीप, अरुण, अशु, शिवा, विजय, विशाल आए और मारपीट करने। सभी लोग लाठी डंडे व चाकू साथ लाए थे। उन्होंने कहा कि मारपीट में उनके चोटें आई हैं। सभी सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed