फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A biker was attacked for protesting against abusive language, a gold ring was lost during the scuffle, and the police are investigating the case after registering an FIR.

Agra News: गाली गलौज के विरोध पर बाइक सवार पर हमला, मारपीट के दौरान गुम हुई सोने की अंगूठी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच

Thu, 28 May 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A biker was attacked for protesting against abusive language, a gold ring was lost during the scuffle, and the police are investigating the case after registering an FIR.
बाह। गाली गलौज के विरोध पर बाइक सवार पर हमला किए जाने एवं मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी गुम होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिजकौली के सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8 बजे अपने भाई, भतीजे, बुआ के साथ सिकरवार डांडा में लग्न टीका में शामिल होने जा रहा था। स्टेट बैंक के पास बाइक के नजदीक से कार निकली तो सवार गाली गलौज करने लगे। बाइक रोक कर कार सवारों से गाली देने की वजह पूछी तो उन्होंने कार से उतरकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अंगुली में पहनी सोने की अंगूठी गुम हो गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग आए तो कार सवार जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बाह पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed