फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A biker gang robbed the wife of the chairman of the Land Development Bank of a chain worth Rs 3.50 lakh.

Agra News: भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष की पत्नी से बाइकर्स गैंग ने लूटी 3.50 लाख की चेन

Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A biker gang robbed the wife of the chairman of the Land Development Bank of a chain worth Rs 3.50 lakh.
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी ए ब्लॉक में बाइकर्स गैंग ने भूमि विकास बैंक, एत्मादपुर के अध्यक्ष की पत्नी से चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में सुराग लगा रही है। चेन ढाई तोले की थी, जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना बी ब्लॉक निवासी शंकर ध्वज सिंह भूमि विकास बैंक, एत्मादपुर (एलडीबी) के अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी पत्नी रीता सिंह बेटी के साथ बुटिक से कपड़े लेने गई थीं। रात 8 बजे ए ब्लॉक सर्विस रोड से पैदल ही घर आ रही थीं। जैसे ही वो जीडी हॉस्पिटल के सामने पहुंची, पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने कैप लगा रखी थी। पीछे वाले ने अचानक रीता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। यह देखकर रीता ने शोर मचा दिया। बदमाश आगे की तरफ बाइक तेजी से ले जाने लगे। रीता ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सकीं। बदमाश सर्विस रोड के कट से हाईवे पर बाइक ले जाकर भाग गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात के समय पुलिस चेकिंग करती है। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed