फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 50 km radius will be made a zero accident zone on GT Road

Agra News: जीटी रोड पर 50 किमी का दायरा बनाया जाएगा जीरो एक्सीडेंट जोन

Mon, 10 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A 50 km radius will be made a zero accident zone on GT Road
मैनपुरी। जीटी रोड हाईवे के जिले के 50 किलोमीटर के दायरे को जीरो एक्सीडेंट जोन बनाया जाएगा। भोगांव, बेवर, बिछवां, कुरावली थाना क्षेत्र से यह हाईवे गुजरता है। इस पर हादसों को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाएगी। लिंक मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इसको लेकर प्लान तैयार किया है। उन्होंने भोगांव, बेवर, बिछवां, कुरावली थानों के इंस्पेक्टरों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे, उनमें मृतकों की संख्या, हादसों का समय जैसे सर्वाधिक हादसे दिन में हो रहे हैं या रात में, किन दिनों में हादसे हो रहे हैं आदि बिंदुओं पर सर्वे के आदेश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना वाले स्थलों को चिन्हित करना भी इसमें शामिल है। इन बिंदुओं पर सर्वे के बाद सामने आने वाले डाटा के आधार पर सुधार कार्य करते हुए जीटी रोड के मैनपुरी के हिस्से को जीरो एक्सीडेंट जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed