फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 50-bed critical care unit should be set up at the Sikri CHC.

Agra News: सीकरी सीएचसी में बनाई जाए 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

Fri, 21 Aug 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A 50-bed critical care unit should be set up at the Sikri CHC.
विधायक चौधरी बाबूलाल
फतेहपुर सीकरी। पर्यटक नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड की क्षमता वाला अस्पताल बनाकर, अस्पताल में 50 बेड का अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट, वार्ड बनाने की स्वीकृति दिए जाने की मांग की गई है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


विधायक ने पत्र में बताया कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी की क्षमता 50 बेड की है। क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर न होने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर आगरा ले जाना पड़ता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से कई बार मरीजों की मौत भी हो जाती है। ऐसे में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट की आवश्यकता है।
विज्ञापन

आगरा मंडलायुक्त ने भी शासन को भेजे पत्र में सीएचसी फतेहपुर सीकरी में 50 बेड के अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की आवश्यकता बताई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए शासन से स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। भाजपा विधायक ने कहा कि यूनिट बनने से क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों और देसी-विदेशी पर्यटकों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed