{"_id":"6a8372ce24bd3485250e59f8","slug":"a-110-meter-long-water-pipeline-will-be-laid-in-moti-katra-agra-news-c-25-1-agr1070-1135482-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोती कटरा में बिछाई जाएगी पानी की 110 मीटर लंबी लाइन, पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोती कटरा में बिछाई जाएगी पानी की 110 मीटर लंबी लाइन, पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत
Tue, 18 Aug 2026 01:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन। संवाद
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के पास मोती कटरा में पानी के संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल जाएगी। जलकल विभाग पानी की 110 मीटर लंबी पाइपलाइन मोती कटरा क्षेत्र में बिछाएगा। 10 दिन पहले सड़क धंसने के कारण मोती कटरा स्थित खिड़की काले खां पुलिस चौकी के सामने पानी की दो पाइपलाइनें टूट गई थीं। इसी लाइन का एक हिस्सा 100 मीटर दूर भी टूटा है। जर्जर लाइन होने के कारण जलकल विभाग इसी सप्ताह लाइन बिछाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति ने बताया कि एक पाइप 8 इंच और दूसरा 4 इंच व्यास का है। दोनों लाइनें टूट जाने से पानी की बूंद-बूंद के लिए हजारों लोग परेशान हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन लाइन अभी तक नहीं डाली गई। क्षेत्रीय निवासी अर्जुन ने बताया कि 10 दिनों से पानी खरीद रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पानी का टैंकर गलियों में पहुंच नहीं पाता, इसलिए कैंपर मंगवा रहे हैं। सावन के सोमवार को पानी के लिए ज्यादा परेशानी रही।
इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा काम
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि लीकेज के कारण मोती कटरा में दो जगह लाइनें टूटी हैं। पुरानी होने के कारण जगह-जगह से लाइन जर्जर है। दोनों लाइनें नई डाली जाएंगी। इसी सप्ताह काम पूरा हो जाएगा और लोगों को पानी मिलने लगेगा। - , ,