{"_id":"3-91005","slug":"Agra-91005-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ रुपये अघोषित आय सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ रुपये अघोषित आय सरेंडर
Agra
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आयकर सर्वे में शहर के दो समूहों ने 7 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। मंगलवार को शुरू हुई यह कार्यवाही बुधवार शाम तक चली। जूता निर्यातक फर्म आरएन बजाज ने पौने पांच करोड़ रुपये तो अंबिला ग्रुप ने 2.25 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की थी। इन दोनों समूहों के पांच प्रतिष्ठानों पर सर्चिंग में आयकर विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
मंगलवार को जूता निर्यातक आरएन बजाज ग्रुुप के आरएन बजाज ओवरसीज, आरएन ग्लोबल इंपैक्स और अंबिका ग्रुप के अंबिका शीतगृह, अंबिका पॉलीट्यूब और त्रिमूर्ति इंजीनियरिंग पर सर्वे की कार्यवाही हुई। देर रात को ही आरएन बजाज ग्रुप ने 4.75 करोड़ रुपये की आय सरेंडर कर दी थी। बुधवार को अंबिका ग्रुप ने भी अघोषित आय 2.25 करोड़ रुपये सरेंडर की।
संयुक्त आयकर आयुक्त एसएन मौर्य के निर्देशन में की गई कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर उमेश चंद्रा, अमित शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर राधा रानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आयकर अधिकारी राजीव प्रसाद, डा. एस के अरेला, शैलेंद्र कुमार तथा आयकर निरीक्षक जीपी शर्मा, सोबरन सिंह, संतोष केसरी, अमरीश कौशिक और सीपी गौतम सर्वे टीम में शामिल रहे।