{"_id":"3-87252","slug":"Agra-87252-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए मेयर चीन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए मेयर चीन रवाना
Agra
Updated Thu, 25 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वर्ल्ड मेयर कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य बुधवार को चीन के लिए रवाना हो गए। कांफ्रेंस में वह आगरा में स्थित तीन विश्वदाय स्मारकों के संरक्षण, संवर्धन पर विचार रखेंगे साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने की विदेशी तकनीकों से भी रूबरू होंगे।
चीन में 25 से 28 सितंबर तक वर्ल्ड मेयर कांफ्रेंस होगी। कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य बुधवार दोपहर को सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यहां देर रात चीन के लिए उनकी फ्लाइट थी। जाने से पहले उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में वह अपने शहर में स्थापित तीन विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के संरक्षण, संवर्धन को लेकर व्याख्यान देंगे। शहर के पर्यावरण की स्थिति पर चर्चा करेंगे और दूसरे देशों की विभिन्न तकनीकियों के बारे में जानकारी करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में समाजवादी पार्टी के पार्षद दल के नेता मुकेश यादव कार्यभार देखेंगे। मुनेंद्र जादौर, जितेंद्र वाल्मीकि, मोनिका नाज खान, फिरोज खान, कुलदीप सक्सेना, पारुल शर्मा, केएल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, गोपाल सिंह चाहर, आजाद सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।