{"_id":"3-86322","slug":"Agra-86322-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली खाकर भी लिया बदमाशों से मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली खाकर भी लिया बदमाशों से मोर्चा
Agra
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पेट्रोल पंप के मैनेजर की सूझबूझ और पंप कर्मचारियों की बहादुरी के आगे बदमाशों का हौसला पस्त हो गया। तीन बदमाश बैंक के बाहर ही खड़े होकर पेट्रोल पंप कर्मियों के आने का इंतजार कर रहे थे। कार से उतरते ही दाढ़ी वाले एक बदमाश ने चंद्रपाल सिंह की कनपटी पर तमंचा लगा दिया, लेकिन चंद्रपाल ने साहस दिखाते हुए बदमाश को धक्का दिया और कैश का बैग लेकर बैंक में घुस गए। इसी बीच तमंचा लहराते हुए बदमाश को कैशियर मुकेश ने दबोच लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश के दोनों साथियों ने मुकेश के सिर पर तमंचे की बट मारकर छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन तभी ड्राइवर पंकज और किरनपाल जान की परवाह किए बगैर ही बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच मुकेश की पकड़ से छूटे बदमाश ने पहले किरनपाल के पेट में गोली मारी। इसके बाद पंकज के पैर में गोली मार दी। दोनों कर्मचारियों के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद भी एक बदमाश का पैर पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाशों का दुस्साहस जवाब दे गया। हड़बड़ी में बदमाश अपना एक तमंचा भी घटनास्थल पर छोड़ भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश दो बाइकों से आए थे। हालांकि कर्मचारियों ने तीन ही बदमाश देखे हैं, मगर अनुमान है कि बदमाशों के दो और साथी थे, जो घटना के बाद साथियों को लेकर भाग निकले। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
महज डेढ़ मिनट....सब कुछ खत्म
गोली से घायल ड्राइवर पंकज ने बताया कि महज डेढ़ मिनट में सब कुछ हुआ। मैनेजर बैंक की तरफ भागे तो उसे लगा कि बदमाश उनसे कैश का बैग छीन सकते हैं। इसी बीच मुकेश ने तमंचे वाले बदमाश को दबोच लिया। वह और किरनपाल उसके दोनों साथियों से भिड़ गए। बदमाशों ने गोलियां चलाईं और भाग निकले।
विज्ञापन
पतले-दुुबले और नई उम्र के थे लुटेरे
पंप कर्मचारियों ने बताया कि तीनों बदमाश पतले-दुबले और 20 से 25 साल की उम्र के थे। एक बदमाश के हल्की दाढ़ी थी।
पंप के कैमरे में पांच संदिग्ध
पुलिस ने बैंक के साथ ही भाटिया पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस दौरान घटना से चंद मिनट पहले पंप पर एक अपाचे और एक स्प्लेंडर बाइक पर पांच युवक संदिग्ध दिखाई पड़े हैं। आशंका है कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप से ही रेकी की। पंप कर्मियों की कार के चलते ही दो बदमाश पीछे रह गए, जबकि तीन बैंक के पास आकर खड़े हो गए।
बदमाशों को पता था कि शनिवार और रविवार को पंप का कैश जमा नहीं कराया जाता है। सोमवार को दो दिन का कैश होता है। पंप कर्मियों का कहना है कि एक बाइक पर दो बदमाश कार के पीछे चल रहे थे।
बड़ी लापरवाही
कैमरे ही नहीं अलार्म भी खराब निकला
बैंक का सिक्योरिटी गार्ड भी था छुट्टी पर, दो गार्ड आए देरी से
सीसीटीवी फुटेज तलाशने पहुंची पुलिस को मिली खामियां
आगरा। फाउंड्री नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में आसपास की फैक्ट्रियों के साथ ही रोजाना करोड़ों का लेनदेन होता है। इसके बाद भी बैंक की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। बैंक के मेन गेट का कैमरा पांच सितंबर से खराब पड़ा है, जबकि अंदर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो हार्ड डिस्क ही खराब निकली।
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कई दफा बैंक प्रबंधकों के साथ बैठकें की हैं। सोमवार को सभी थाने बैंक चेकिंग करवाते हैं। थानों से बैंकों पर गारद भी भेजी जाती है। लेकिन स्टेट बैंक फाउंड्री नगर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त मिली। घटना के बाद एसपी सिटी समीर सौरभ के साथ सर्विलांस टीम ने बैंक के मेन गेट का सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि कैमरा खराब है। यदि बैंक के मेन गेट का कैमरा काम कर रहा होता तो बदमाशों के फुटेज आसानी से हासिल हो जाते। बैंक का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था। उधर, सोमवार को बैंक पर थाने से भी गारद नहीं भेजी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी विसर्जन जुलूसों में लगी थी। इसके चलते गारद नहीं भेजी गई।
बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड फौरन सिंह सोमवार को छुट्टी पर था। इसके चलते थाने से दो राइफल धारी होमगार्ड शंकर सिंह और राजाचंद्र की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन दोनों गार्ड भी समय से बैंक नहीं पहुंचे थे। पंप के मैनेजर ने बताया कि बैंक का गार्ड हमारे मिस्ड कॉल देने पर ही बैंक के बाहर आ जाता है। लेकिन आज वह ड्यूटी पर नहीं था।