{"_id":"3-85535","slug":"Agra-85535-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घेरी कमिश्नरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घेरी कमिश्नरी
Agra
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगरा। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी दर्जा और गर्मियों की छुट्टियां दिलाने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी हुई तो 22 सितंबर को हजारों की संख्या महिलाएं दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगी।
हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर, नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मंडलायुक्त कार्यालय में पहुंची। संघ के जिलाध्यक्ष डालचंद और शहर अध्यक्ष केके सोलंकी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। संघ की उपाध्यक्ष ममता देवी ने मांगों के विषय में जानकारी दी। प्रदर्शन के बाद एसीएम प्रथम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन में सुमन सोलंकी, यतिनंदन, लज्जा देवी, पूनम, निधि, गीता, सावित्री सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।