{"_id":"3-85529","slug":"Agra-85529-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालों में फंसे सैकड़ों लोग, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालों में फंसे सैकड़ों लोग, तनाव
Agra
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर में सिर की मंडी, तेलीपाड़ा और मोहम्मदपुर में रविवार शाम को हुए बवालों के बाद तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। पुलिस ने बलवाइयों को चिह्नित किया है। कई गिरफ्तार किए हैं। सिर की मंडी और मोहम्मदपुर में फोर्स तैनात है।
घटना एक
सिर की मंडी में तनाव, डकैती का मुकदमा
बवाल में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। मामले में दूल्हे के भाई की तहरीर पर 14 नामजदों समेत 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, पथराव, डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चलें कि सिर की मंडी निवासी शाकिर की बारात में छेड़खानी के बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने रात में ही चार-पांच युवकों को हिरासत में ले लिया था। बस्ती के लोगों का कहना था कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पथराव दूसरे पक्ष ने भी किया और गोलियां चलाईं। कई घरों में ताले लटकेहुए हैं। पीड़ित शाकिर के भाई हसन उद्दीन ने मामले में बस्ती के तीरथ, कल्लू, सरोज, बिन्नी, हरीश, अर्जुन, धरमपाल, छोटू, सोनू, अनिल, पप्पू, ललित, संजीव, दुर्गेश समेत 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि बारात में शराब पीकर छेड़खानी के बाद हमलावरों ने भूरा और आरिफ के गले से सोने की चेन भी लूट ली। सिर की मंडी निवासी शाकिर की बहन की बारात मंगलवार को एत्मादपुर से आनी है। बस्ती में तनाव के चलते लड़की पक्ष के लोगों ने विवाह स्थल को बदल दिया है।
विज्ञापन
घटना दो
तेली पाड़ा बलवे में पांच गिरफ्तार, मुकदमा
लोहामंडी के तेलीपाड़ा में सब्जी की ठेल लगाने को लेकर रविवार की शाम को एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ हुई थी। मामले में इंस्पेक्टर ने बलवा, जानलेवा हमला, 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि नौबस्ता के कयूमउद्दीन और तेलीपाड़ा के मोहम्मद जाहिद पक्ष के बीच घमासान हुआ था। इसमें पुलिस ने कयूम, मोहम्मद राजिक, मोहम्मद शकील, जाहिद, मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया है। मुकदमे में 23 नामजद और 150 लोग अज्ञात हैं। लोग पलायन कर गए हैं और फोर्स तैनात है।
घटना तीन
सिकंदरा के मोहम्मदपुर गांव में बच्चों के विवाद में जातीय संघर्ष के बाद तनाव के हालात बने हुए हैं। यहां रविवार की शाम को दो पक्षों के बच्चों में हुए झगड़े के बाद पथराव, फायरिंग हुई थी। बलवाइयों ने दो खोखे भी तोड़ दिए थे। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनोज, कुंवर साहब, दीपू और रिकूं शामिल हैं। दोनों पक्षों के 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंडा, हुर्री, राजू, बिंटू, जयशिव, गब्बर, रामकिशन, बेबी, भूरा, महेश, अमर सिंह आदि फरार हैं। डर से बलवाई पलायन कर गए हैं। बसपा के विधायक कालीचरण सुमन, स्वदेश कुमार आदि एसएसपी से मिले।