फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूटा सब्र का बांध, पानी के लिए जनांदोलन

टूटा सब्र का बांध, पानी के लिए जनांदोलन

Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। भीषण गर्मी में शुक्रवार को भी शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। गुस्साए टीला कालीबाड़ी क्षेत्र के लोगों ने चित्रा टाकीज के सामने जाम लगा दिया। प्रशासन और जलकल के विभाग नारेबाजी की। उधर, नगर निगम में लोगों ने प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन का ऐलान किया।
विज्ञापन

पिछले एक माह से शहर में पेयजल किल्लत विकराल हो चली है। शहर की जनता रोज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के बजाए प्रशासनिक अफसर सिर्फ आश्वासन से प्यास बुझा रहे हैं। टीला कालीबाड़ी क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल किल्लत से परेशान जनता के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। आक्रोशित लोग खाली बर्तन लेकर चित्रा टाकीज के सामने यातायात जाम कर दिया। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि रात भर जागकर पानी के लिए नलों पर लाइन लगानी पड़ती है। क्षेत्र के सभी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चला रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी मना कर दिया। जाम की सूचना पर जलकल विभाग के अधिकारी तथा पुलिस पहुंची। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग समस्या के समाधान की जिद पर अड़े थे। काफी मान मनौव्वल के बाद जाम खोला। साथ ही चेताया कि यदि सुचारु जलापूर्ति नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


माकपा ने नगर निगम पर किया प्रदर्शन
पेयजल समस्या के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शहर संयोजक मोहन सिंह जादूगर के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवजीत का नगला, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, नमक की मंडी, खंदारी, बापूनगर, शास्त्री नगर, पीपल की मंडी, लोहामंडी, जटपुरा, नौबस्ता, खतैना, नई आबादी, बोदला, नुनिहाई आदि क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि यदि जल्द पेयजल संकट का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनीता सिंह, रतना देवी, लखन सिंह, शादीन बेगम, उमा देवी, मेहरबानो, मुन्नी देवी, निर्मला शर्मा, राजकुमारी जयकुमार, मीरा, राधा, फराह, उमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति
शहर में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए जलकल विभाग की ओर से 61 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। जलकल विभाग का कहना है कि जिन इलाकों से शिकायत मिल रही है वहां टैंकर भेजकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed