{"_id":"3-55037","slug":"Agra-55037-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल से पहले मोमबत्ती से रगड़े थे हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्ल से पहले मोमबत्ती से रगड़े थे हाथ
Agra
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाह। सदर बाजार में पांचवीं की छात्रा का कत्ल करने वाले आरोपी गौरव ने क्राइम की एबीसीसीडी टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’से सीखी थी। तनवी की हत्या से पहले उसने मोमबत्ती से अपने दोनों हाथ इस मकसद से रगड़े कि फिंगर प्रिंट के जाल से बच जाए।
सदर बाजार निवासी तनवी के कत्ल मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है। सोमवार को गौरव के बयान के आधार पर पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया था उससे कुछ हासिल न होने पर मंगलवार को उसे छोड़ दिया गया। पुलिस मौके पर मिले सुबूतों की कड़ियां भी जोड़ रही है, जिस झीने में तनवी की लाश मिली, उसके पास ही खून से रंगी मोमबत्ती भी बरामद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरव ने कत्ल से पहले मोमबत्ती अपने दोनों हथेलियों पर रगड़ी थी। टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ में पेशेवर अपराधियों द्वारा फिंगर प्रिंट से बचने के लिए मोमबत्ती को रगड़ने के तरीके को उसने इस्तेमाल किया था। मामले में पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।