फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली के लिए भूख हड़ताल

बिजली के लिए भूख हड़ताल

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एक तरफ लखनऊ से बिजली कटौती लोगों को हाल बेहाल किए हुए है वहीं स्थानीय स्तर पर हुए फाल्ट को ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मचारी समय लगा रहे हैं। सत्यमपुरम देवरौठा में 15 दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने के विरोध स्थानीय निवासी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने ट्रांसफार्मर न लगाने के विरोध में भूख हड़ताल की चेतावनी पहले दे दी थी लेकिन दक्षिणांचल के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

देवरौठा के सत्यमपुरम कालोनी में करीब 15 दिन पहले 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों ने यहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की लेकिन नहीं अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इसके विरोध में डा. रमेश चंद्रा, महावीर, कुंवर सेन, किशनलाल, सहाब सिंह, पप्पी और सुषमा भूख हड़ताल पर बैठ गए। डा. रमेश चंद्रा ने आरोप लगाया कि अधिकारी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पैसे मांग रहे हैं। तीन महीने में पांच बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। अब तक बीस हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। इस संबंध में स्थानीय एसडीओ ओमवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोग बिल नहीं जमा करते हैं। बिजली चोरी होती है। लोड से अधिक बिजली उपभोग होने से ट्रांसफार्मर फुंक रहा है। पैसे मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed