फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा के बिचपुरी-मघटई रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली ने लोडिंग टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं बोदला-सिकंदरा रोड पर लोडिंग टैंपो पलट गया। हादसे में एक की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन

बाखंदा, किरावली निवासी केशव (30) पुत्र भरत सिंह लोडिंग टेंपो चलाता था। शुक्रवार दोपहर वह सिकंदरा की तरफ जा रहा था, तभी बिचपुरी-मघटई मार्ग पर तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में केशव की मौत हो गई, जबकि टैंपो सवार आधा दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वह स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर थाना प्रभारी जगदीशपुरा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोक-झोंक हुई। इस पर एसीएम तृतीय, सीओ लोहामंडी दिनेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद जाम खोला जा सका। घायलों में मथुरा के नौगांव निवासी ओमप्रकाश, उसकी रिश्तेदार गुड्डी देवी, गुड्डी का बेटा उमेश और बेटी कुमकुम हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को गलत दिशा में ले आया था। इसके चलते हादसा हुआ। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं सिकंदरा-बोदला मार्ग रोड पर टेंपो पलट जने से एक की मौत हो गई। टीला नंदराम, मंटोला का रहने वाला भीमसेन (40) जूता फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को वह 9.30 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। सिकंदरा जाने के लिए रास्ते में वह एक लोडिंग टेंपो में बैठ गया। पश्चिमपुरी में टेंपो पलट गया, जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed